January 21, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा विधायक द्वारा निगम कालोनी निहारिका स्थित शिव मंदिर में कराया जाएगा रूद्राभिषेक

 

 

कोरबा विधायक जयसिंह अग्रवाल के द्वारा शिव मंदिर निगम कालोनी निहारिका में रूद्राभिषेक कराया जायेगा। उक्त जानकारी देते हुए उनके निज सचिव सुरेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि इस पावन अवसर पर क्षेत्र के कई शिव मंदिरों में प्रसाद का वितरण किया जाएगा।
जिसमें निगम कालोनी अंतर्गत शिव मंदिर में रूद्राभिषेक व प्रसाद वितरण, आदर्श नगर पोड़ीबहार वार्ड क्र. 29, शिवाजी नगर वार्ड क्र. 22, पथर्रीपारा वार्ड क्र. 17, शारदा विहार वार्ड क्र. 12, महाराणा प्रताप नगर वार्ड क्र. 24, डंगनिया खार वार्ड क्र. 56, सर्वमंगला नगर वार्ड क्र. 54, डीडीएम स्कूल रोड वार्ड क्र. 02, भिलाईखुर्द वार्ड क्र. 09, बरबसपुर वार्ड क्र. 09, कर्रानाला वार्ड क्र. 09, रापाखर्रा वार्ड क्र. 09, ढेलवाडीह वार्ड क्र. 09 में स्थित मंदिरो एवं चन्द्रनगर मंदिर में प्रसाद वितरण किया जाएगा। क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुजनों को भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर प्रसाद ग्रहण करने अपील की गयी है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.