February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


कोरबा  अब वन मंडल कोरबा के जंगलो में मौजूद हाथियों ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया है। 13 की संख्या में यहां के कुदमुरा रेंज के जिल्गा परिसर में अचानक पहुंचे हाथियों के दल ने जमकर उत्पात मचाते हुए तीन गांव में दो दर्जन से अधिक किसानों की धान व थरहा की फसल को बर्बाद कर दिया। हाथियों द्वारा बड़ी मात्रा में फसल रौंदे जाने की सूचना मिलने पर वन विभाग का अमला मौके पहुंचा एयर हाथियों की निगरानी करने के साथ ही नुकसानी के आंकलन में जुट गया है। हाथियों द्वारा क्षेत्र में उत्पात मचाए जाने से ग्रामीण दहशत में है।
जानकारी के अनुसार 13 की संख्या में गजदल कुदमुरा रेंज के चचिया परिसर में विचरण कर रहे थे। गजराजों का यह दल आगे बड़ा और जिल्गा क्षेत्र में पहुंच गया। यहां पहुंचने से पहले गजराजों ने रास्ते में लुदू खेत, कटकोना व जिल्गा में दो दर्जन से अधिक किसानों के खोतों में पहुंचकर वहां तैयार धान की फसल व नर्सरी को नस्ट कर दिया। गजराजों के क्षेत्र में पहुंचने तथा उत्पात मचाए जाने की जानकारी किसानों को सुबह तब लगी जब वें अपने खेतो में पहुंचे तो फसल व नर्सरी को रौंदा हुआ व तहस-नहस पाया खेतो में गजदल के पैरो के निशान थे। उन्हें समझने में देर नही लगी कि गजदल ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया है। इसकी सूचना वन विभाग दी गई। जिस पर वन अमला मौके पर पंहुचकर नुकसानी का आकलन शुरू कर दिया है। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक अमला नुकसानी का सर्वे कर रहा है। प्रांरभिक तौर पर हजारों रूपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया वास्तविक क्षति की जानकारी आकलन के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.