March 28, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

रामपुर देशी शराब दुकान के पास संचालित चखना सेंटर को हटाने की मांग


पार्षद चंद्रलोक सिंह ने निगम आयुक्त को लिखा पत्र
 निगम प्रशासन ने तीन लोगों को जारी किया नोटिस
कोरबा अंचल में रामपुर देशी शराब दुकान के आसपास अवैध रुप से संचालित हो रहे चखना सेंटर को हटाने की मांग एक बार फिर से उठने लगी है। वार्ड नंबर-18 के पार्षद चंद्रलोक सिंह ने निगम आयुक्त को पत्र लिखकर इस दिशा में जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है। पार्षद ने निगम को जो पत्र लिखा है उसके अनुसार कुछ लोग शराब दुकान के नजदीक अवैध निर्माण कर चखना सेंटर का संचालन करने की योजना बना रहे है, लिहाजा पार्षद की शिकायत पर निगम ने तीन लोगों को नोटिस भी जारी किया है। करीत सात माह पूर्व पूर्व तहसीलदार और निगम के अमले ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चखना सेंटर के रुप में बने दुकानों को तोड़ दिया था लेकिन एक बार फिर से उनके द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.