February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा कांग्रेस आईटी सेल एवं सोशल मीडिया की हुई बैठक  बैठक में कोरबा लोकसभा एवं कोरबा विधानसभा कार्यकारणी की हुई समीक्षा

 


कोरबा  छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस आईटी सेल के सचिव एवं कोरबा लोकसभा प्रभारी अंशुल वालिया के निर्देशानुसार एवं कोरबा लोकसभा के अध्यक्ष पीयूष पांडेय के नेतृत्व में लोकसभा स्तरीय बैठक पंचवटी में आयोजित की गई। जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए आईटी सेल एवं सोशल मीडिया लोकसभा एवं कोरबा विधानसभा की समीक्षा हुई।
उक्त बैठक में अंशुल वालिया ने अपने उद्बोधन में कहा आगामी विधानसभा चुनाव नजदीक है छत्तीसगढ़ सरकार कि जन कल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्य को लोगों तक अधिक से अधिक तक पहुंचाने कि आवश्यकता है। लोकसभा अध्यक्ष पीयूष पांडेय ने कहा आज के युग में सोशल मीडिया प्रचार व अपनी बात पहुंचाने का अच्छा माध्यम है वह आप सभी मिलकर कांग्रेस कि बात हर एक व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य सक्रियता से करें। इस दौरान मुख्य रूप से विधानसभा कोरबा अध्यक्ष अमित सिंह, रामपुर अध्यक्ष सुनील सिंह, इमरान खान, रियाज मेमन, दीपक टण्डन, आकाश प्रजापति, सीमा उपाध्याय, शशी अग्रवाल एवं सोशल मीडिया के कार्यकारिणी अधिक संख्या में उपस्थित थे।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.