March 28, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा लुदूखेत में फसल रौंदकर हाथियों का दल पहुंचा घोटमार जंगल

 


कोरबा जिले के गेरांव जंगल में लगातार विचरण कर रहे 12 हाथियों का दल कुदमुरा रेंज के चचिया सर्किल अंतर्गत लुदूखेत गांव में पांच किसानों की धान की फसल को रौंदकर करतला वन परिक्षेत्र के घोटमार जंगल पहुंच गया है।
बड़ी संख्या में हाथियों के घोटमार जंगल में पहुंचने की खबर मिलते ही करतला वन परिक्षेत्र के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचकर हाथियों की निगरानी में जुट गया है। आसपास के गांव में मुनादी कराकर ग्रामीणों को सतर्क करने का अभियान शुरू कर दिया गया है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.