July 22, 2025

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

भ्रष्टाचार एवं अनियमितता के विरुद्ध भाजपा ने धरना प्रदर्शन कर किरंदुल नगरपालिका का किया घेराव 

 

 

दंतेवाड़ा

आज भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व एवं जिलाध्यक्ष चैतराम अटामी के निर्देशानुसार दंतेवाड़ा विधानसभा के किरन्दुल नगर पालिका में हो रहे भ्रष्टाचार एवं अनियमितता के विरुद्ध धरना प्रदर्शन एवं नगर पालिका परिषद का घेराव किरंदुल भाजपा मण्डल द्वारा किया गया ।भाजपा जिलाध्यक्ष चैतराम अटामी ने कहा की किरंदुल में डी एम् एफ फंड से निर्माणाधीन ऑक्सीजन पार्क निर्माण में अनियमितता एवं भ्रस्टाचार किया गया है यह तो ऑक्सीजन पार्क नहीं कांग्रेस का भ्रस्टाचार पार्क ज्यादा बन चूका है, डी एम एफ की राशि का बंदरबांट और दुरूपयोग किया जा रहा है ऐसा किरंदुल ही नहीं पूरे जिले में ये बंदरबाट और घोटाला का खेल कांग्रेसी नेताओ के संरक्षण में चल रहा है | श्री अटामी ने कहा की प्रशाशन के नियमो की धज्जिया उड़ायी जा रही है कार्य पहले शुरू होता है निविदा बाद में निकाली जाती है और सारे नियम कानून को ताक पर रखकर चहेते कांग्रेसी ठेकेदार को लाभ पहुँचाने ठेका दिया जाता है फिर इस कार्य को भ्रस्टाचार की भेंट चढ़ा दिया जाता है | श्री अटामी ने कहा की गोठानो के कार्य में भी भ्रस्टाचार किया गया है साथ ही किरंदुल से दंतेवाड़ा मुख्य मार्ग निर्माणाधीन सड़क में लगातार गाड़िया फस रही है लम्बा जाम लगा हुआ है पर इस गूंगी बहरी सरकार में कोई सुध लेने वाला तक नहीं है | श्री अटामी ने कहा की उपचुनाव जीतने कांग्रेस विधायक देवती कर्मा व कांग्रेस पार्टी ने बड़े बड़े वायदे किये थे बचेली एवं किरंदुल में ट्रांसपोर्ट नगर बनाने का भी वायदा उन वायदों में एक था पर आज चार साल बीत जाने के बाद भी कही ट्रांसपोर्ट नगर बचेली व किरंदुल में नजर नहीं आता,ट्रको की कतार सड़को एवं बस स्टैंड में लगी रहती है और जवाबदेही से बचने ट्रको की चालानी कार्यवाही की जाती है अगर प्रशाशन ट्रको को पार्किंग की व्यवस्था नहीं सुनिश्चित करवा सकता तो इन्हे चालान काटने की भी नैतिकता नहीं है | श्री अटामी ने कहा की सड़क बदहाल है,स्वास्थ्य व्यवस्था खुद वेंटीलेटर पर है,स्कूलों में अव्यवस्था का आलम है और कर्मचारी झूठे वायदों को याद दिलाने आंदोलनरत रहते है भूपेश सरकार के खिलाफ जनता में कड़ा आक्रोश है, भारतीय जनता पार्टी की सरकार 2023 में बनेगी और किरंदुल में ट्रांसपोर्ट नगर बनेगा, सड़क बनेगा ,स्वास्थ्य,शिक्षा एवं बुनियादी व्यवस्थाएं सुधारी जायेगी साथ ही व्यवस्थित बस स्टैंड एवं पार्किंग बनाया जायेगा | श्री अटामी ने कहा की भाजपा शाशन में हुए विकास कार्यो के अलावा किरंदुल में कांग्रेस सरकार का एक भी नया विकास कार्य नहीं दीखता सिर्फ और सिर्फ डी एम् एफ के पैसो का बंदरबांट कर भ्रस्टाचार किया जा रहा है | इस कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष चैतराम अटामी,किरंदुल मण्डल अध्यक्ष डी पी मिश्रा,रामबाबू सिंह गौतम,मीरा तिवारी,धीरेन्द्र प्रताप,संतोष गुप्ता,सत्यजीत चौहान,अभिलाष तिवारी,सुनीता भास्कर,उर्मिला तामो,भावना सक्सेना,पायल गुप्ता,ममता गुप्ता,मुन्ना मरकाम,जे डी माकन,रविंद्र सोनी,शालिनी कर्मा,कुणाल ठाकुर,संजीव दास,दीनानाथ,कामो कुंजाम,नजमुल हक़,राघवेंद्र सिंह गौतम,साजन सिंह,अभिशेख राठौर,लता मरकाम,अरुणा टंडन,रुपन मंडल,निमाई पाल,ज्योत्सना सवाई,कमला साहू,जितेंद्र गुप्ता,विजय सोढ़ी,राजू कड़ती,बबिता गिरी,प्रेमशीला मिश्रा,राजू वेरपाल,अनीता नायर,शेख गौशी,शेख रईस,किशोर रामटेके,राज तिलक यादव,निखिल नाग,अजय अवस्थी समेत जिले में निवासरत भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मण्डलों के पदाधिकारी,मोर्चाओं के प्रदेश व जिला पदाधिकारी,प्रकोष्ठों के संयोजक/सह संयोजक,समस्त कार्यसमिति सदस्य,भाजपा समर्थित जनपद अध्यक्ष/उपाध्यक्ष,जिला पंचायत सदस्य,नगर पालिका/पंचायत अध्यक्ष/उपाध्यक्ष,जनपद सदस्यगण,पार्षदगण वरिष्ठ,ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताबंधुगण उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.