August 12, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा बड़े पैमाने पर तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले

1 min read

 


कोरबा तहसीलदार मुकेश का हुआ बिलासपुर तबादला
कोरबा  अब छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों का तबादला किया गया है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग छग शासन ने एक आदेश जारी किया है। जिसमे जिले कोरबा के तहसीलदार मुकेश देवांगन, सोनित मेरिया, पंचराम सलामे सहित सुश्री आराधना प्रधान का क्रमशः बिलासपुर, राजनांदगांव, दुर्ग व जांजगीर-चांपा में तबादला किया गया हैं।
इसी तरह बालोद के नायब तहसीलदार धर्मेश श्रीवास्तव का तबादला दुर्ग कर दिया गया है। वहीं राजश्री पांडेय का तबादला बेमेतरा हुआ है। प्रदेश में 77 तहसीलदारों और 132 नायब तहसीलदारों का तबादला आदेश जारी हुआ है।
तहसीलदार ममता टावरी को दुर्ग, मनोज भारद्वाज को धमतरी, करुणा आहेर को जांजगीर-चांपा, प्रीतम साहू को बालोद, अश्विनी कंवर को बिलासपुर, युवराज कुर्रे को बलौदाबाजार-भाटापारा भेजा गया।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.