February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा ग्राम खोडरी के साकार प्रशिक्षण केंद्र में सिलाई मशीन का किया गया वितरण

 


कोरबा  निगमित सामाजिक उत्तर दायित्व के अंतर्गत एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र की ओर से ग्राम खोडरी के साकार महिला सिलाई प्रशिक्षण केंद्र में सिलाई मशीन का वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूनम मिश्रा अध्यक्ष श्रद्धा महिला मंडल एसईसीएल बिलासपुर ने की।
कार्यक्रम में रीतांजलि पाल, राजी श्रीनिवासन, संगीता कापरी उपाध्यक्ष श्रद्धा महिला मंडल एसईसीएल, सुनीता मिश्रा अध्यक्षा ऊर्जा महिला समिति भी मौजूद रहे। अध्यक्ष पूनम मिश्रा ने महिलाओं को सिलाई मशीन वितरित किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें स्वंतत्र रूप से कार्य करने की प्रेरणा दी।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.