March 28, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध अनुभवी आयुर्वेद चिकित्सा विशेषज्ञ वैद्य डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा देंगे अपनी चिकित्सकीय सेवायें।

 

28 जुलाई वर्ल्ड हेपेटाइटिस डे (विश्व यकृत शोथ दिवस) पर लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के तत्वाधान में हेतु निःशुल्क आयुर्वेद एवं योग चिकित्सा परामर्श शिविर दिनाँक 28 जुलाई 2023 शुक्रवार को पतंजलि चिकित्सालय निहारिका में प्रात: 10 बजे से मध्यान्ह 2 बजे तक आयोजित है।

 

28 जुलाई वर्ल्ड हेपेटाइटिस डे (विश्व यकृत शोथ दिवस) पर लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के तत्वाधान में हेपेटाइटिस रोग से बचाव, उपचार तथा कारण से संबंधित जागरुकता हेतु निःशुल्क आयुर्वेद एवं योग चिकित्सा परामर्श शिविर दिनांक 19 अप्रैल 2023 बुधवार को पतंजलि चिकित्सालय निहारिका कोरबा में प्रात: 10 बजे से मध्यान्ह 2 बजे तक आयोजित है। शिविर के विषय मे लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के अध्यक्ष लायन शिव जायसवाल ने बताते हुए कहा कि प्रत्येक वर्ष 28 जुलाई को वर्ल्ड हेपेटाइटिस डे (विश्व यकृत शोथ दिवस) मनाया जाता है। जिसका उद्देश्य लोगो को हेपेटाइटिस (यकृत शोथ) रोग के प्रति जागरूक करना है, ताकि इस रोग से ग्रसित व्यक्ती को इस रोग एवं इसके उपचार संबंधी जानकारी हो जिससे वह जल्दी स्वस्थ हो और साथ ही आमजन को यह जानकारी प्राप्त हो की यह रोग किन कारणों से होता है, जिसे जानकर, समझकर, अपनाकर इस रोग से ग्रसित होने से अपने आपको बचा सके। इसी तारतम्य में हेपेटाइटिस (यकृत शोथ) रोग से बचाव तथा उपचार संबंधी जागरुकता हेतु निशुल्क आयुर्वेद एवं योग चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से प्रशिक्षित हजारों रोगियों की चिकित्सा का प्रत्यक्ष प्रायोगिक 15 वर्षों से अधिक का चिकित्सकीय अनुभव रखने वाले छत्तीसगढ़ प्रान्त के ख्यातिलब्ध सुप्रसिद्ध आयुर्वेद चिकित्सा विशेषज्ञ वैद्य डॉ.नागेन्द्र नारायण शर्मा अपनी चिकित्सकीय सेवायें प्रदान करेंगे। साथ ही शिविर में आये रोगियों की निःशुल्क जांच एवं परामर्श के साथ उनके लिये उपयोगी योगाभ्यास तथा प्राणायाम का व्यक्तिगत रूप से अभ्यास कराकर विशेष प्रायोगिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा । साथ ही रोगियों को उनके लिये उपयोगी जीवनशैली के बारे में भी व्यक्तिगतरूप से परामर्श देने के साथ साथ उनके लिये लाभकारी दिनचर्या, ऋतुचर्या, आहार, विहार के विषय मे व्यक्तिगतरूप से विस्तार से परामर्श दिया जाएगा। लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के अध्यक्ष लायन शिव जायसवाल ने अंचलवासियों से लिवर संबंधित एवं अन्य रोगों के लिये आयोजित इस विशेष शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.