February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा चौराहों पर लगे यातायात संकेतक की व्यवस्था सुधारने की शुरू हुई कवायद

 

 

कोरबा शहर में यातायात का दबाव काफी बढ़ गया है। यातायात संकेतक सही तरीके से काम नहीं कर रहे हैं। जिसके कारण रेलम पेल की स्थिति मार्गो में निर्मित हो जाती है। अब व्यवस्था सुधार की दिशा में कवायद शुरू कर दी गई है। शहर की व्यवस्था को दुरुस्त करने सभी प्रमुख चौराहों पर नगर निगम ने यातायात संकेतक लगवा दिए है, लेकिन सीएसईबी व ट्रांसपोर्ट नगर चौक पर ही यातायात संकेतक स्वचालित है। बाकी सभी चौराहों पर यातायात संकेतक फिलहाल शो-पीस बनकर रह गए हैं, लेकिन अब जल्द ही सुभाष चौक व बुधवारी बाजार चौक के यातायात संकेतक स्वचालित होंगे। इससे वहां यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए यातायात संकेतक नजर आएंगे। शहर में दोपहिया व चार पहिया वाहनों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। जिससे यातायात का दबाव सुभाष चौक व बुधवारी बाजार के पास स्थित दिगंबर जैन चौक पर भी बढ़ गया है। इसके मद्देनजर यातायात पुलिस द्वारा उक्त दोनों चौक पर यातायात संकेतक स्वचालित कराने और व्यवस्था संभालने के लिए स्थल बनाकर वहां ट्रैफिक पुलिस के जवानों की तैनाती की तैयारी कर ली गई है।
ट्रैफिक डीएसपी शिवचरण सिंह परिहार के मुताबिक शहर में लगातार वाहनों की संख्या बढऩे से सडक़ पर यातायात का दबाव बढ़ गया है। प्रमुख रूप से सुभाष चौक व बुधवारी चौक पर यातायात का दबाव ज्यादा बढ़ गया है। इसलिए अब उक्त स्थानों को यातायात संचालन केंद्र बनाया जाएगा। जहां यातायात पुलिस के जवान तैनात रहकर स्थिति नियंत्रित करेंगे। यातायात संकेतक को भी शुरू कराया जाएगा।
सुभाष चौक व बुधवारी बाजार चौक पर यातायात संकेतक का संचालन नहीं होने के कारण सभी दिशाओं के वाहन एक साथ वहां से गुजरते हैं। ऐसे में एक तो लोग परेशान होते हैं वहीं दूसरी ओर अकसर वाहनों के बीच टक्कर हो जाती है। वाहन चालकों के एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में दुर्घटना भी संभावित रहता है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.