March 28, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


कोरबा जिले में बांगो थाना क्षेत्र के ग्राम तिलाईडांड अंतर्गत 32 वर्षीय सुमरन साय धनुहार नामक व्यक्ति अपने साथी के साथ जंगल बकरी चराने के लिए गया हुआ था। जहां भालू ने पीछे से उस पर हमला कर दिया। उक्त व्यक्ति भालू से अकेला ही भिड़ गया ग्रामीण 20 मिनट तक अकेला ही भालू से लड़ता रहा। गंभीर रुप से घायल होने के बाद भी पैदल ही घर लौट आया। जिसे अन्य ग्रामीणों की मदद से जिला मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया हैं। बताया जा रहा हैं की घटना के दौरान सुरमन का साथी दोस्त को जंगल में अकेला छोड़कर भाग गया। भालू से लड़कर किसी तरह सुमरन ने अपनी जान बचाई जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.