July 21, 2025

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा ट्रेलर के पहिए के नीचे आकर मिस्त्री की हुई मृत्यु  गाड़ी की खराबी ठीक करते वक्त दूसरे वाहन ने पीछे से मारी टक्कर


कोरबा-पश्चिम क्षेत्र के दीपका खदान में ट्रेलर के पहिए के नीचे आकर मिस्त्री की दर्दनाक मृत्यु हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे खदान में गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। जानकारी मिलने पर दीपका थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रवाना किया।
जानकारी के मुताबिक, एसईसीएल दीपका माइंस में 25 नंबर कांटा के पास एक ट्रेलर में खराबी आ गई। ट्रेलर चालक ने कंपनी के सुपरवाइजर को इसकी जानकारी दी। इसके बाद मिस्त्री जयपाल कंवर (32 वर्ष) को बुलाया गया। मिस्त्री ट्रेलर वाहन के पहिए के पास लेटकर वाहन को बना ही रहा था कि पीछे से एक दूसरे ट्रेलर ने गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में जयपाल की पहिए के नीचे आ जाने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। खदान में भी वाहनों की लंबी कतार लग गई। घटना की जानकारी दीपका थाना पुलिस को दी गई। दीपका थाना प्रभारी तेज यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रवाना किया। इसके बाद खदान में वाहनों की लंबी कतार को हटाया गया।
दीपका थाना प्रभारी तेज यादव ने बताया कि मृतक जयपाल कंवर हिन्द पावर कंपनी में मिस्त्री था। वो हरदीबाजार बम्हनीकोना का रहने वाला था। घटना की जानकारी कंपनी और मृतक के परिजनों को दे दी गई है। घटना कब, कैसे और किन परिस्थितियों में हुई है, इसकी जांच की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.