November 29, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 

 

फरसवानी, बरपाली और उरगा मंडल में स्वागत की तैयारियां तेज, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी एवं किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रामनारायण सराफ रहेंगे साथ

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// कोरबा। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर का 29 नवंबर को प्रथम कोरबा प्रवास होने जा रहा है। उनके आगमन को लेकर जिले के भाजपा एवं किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। प्रवास के दौरान फरसवानी, बरपाली और उरगा मंडल में स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 12 बजे फरसवानी मंडल, 1 बजे बरपाली मंडल तथा 1:30 बजे उरगा मंडल में प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया जाएगा। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी एवं किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रामनारायण सराफ भी साथ रहेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम कोरबा आगमन को यादगार बनाने के लिए मंडल स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से स्वागत कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन करने की अपील की गई है।

आलोक सिंह ठाकुर के इस प्रवास को लेकर किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है और विभिन्न मंडलों में स्वागत कार्यक्रमों को लेकर तैयारियां जोर पकड़ रही हैं।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.