November 29, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

किसान मितान कार्यक्रम को बूथ स्तर तक पहुंचाने भाजपा किसान मोर्चा करेगा व्यापक रणनीति तैयार, 29 नवंबर को जांजगीर में जुटेंगे प्रदेश व जिला पदाधिकारी

1 min read

 

 

 

 

प्रदेश अध्यक्ष आलोक ठाकुर की उपस्थिति में होगी कार्यशाला, किसानों से सीधा संवाद और हर बूथ पर किसान मितान नियुक्त करने को लेकर बनेगी कार्ययोजना

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// जांजगीर। किसानों से सीधे जुड़ने, उनकी समस्याओं को समझने और भाजपा किसान मोर्चा की संगठनात्मक गतिविधियों को गांव-गांव तथा बूथ-बूथ तक पहुंचाने के उद्देश्य से भाजपा किसान मोर्चा जिला जांजगीर-चांपा द्वारा 29 नवंबर, रविवार को किसान मितान कार्यक्रम एवं कार्यशाला बैठक का आयोजन किया जा रहा है। सुबह 10:30 बजे जिला भाजपा कार्यालय जांजगीर में होने वाली इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश एवं जिला स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होकर कार्यक्रम की रूपरेखा, विस्तार और आगामी रणनीति पर मंथन करेंगे।

कार्यशाला में किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। उनके साथ प्रदेश महामंत्री राकेश तिवारी एवं ओम प्रकाश देवांगन, भाजपा जिला अध्यक्ष अंबेश जांगड़े, संभाग प्रभारी लाल संतोष सिंह, किसान मितान संभाग प्रभारी आनंद प्रकाश मीरी, जिला प्रभारी चुलेश्वर राठौर, सह प्रभारी नीतीश चौहट्टा तथा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष भुनेश्वर साहू की विशेष उपस्थिति रहेगी।

 बूथ-बूथ तक पहुंचेगा किसान मितान, किसानों से मजबूत होगा सीधा संपर्क

बैठक का मुख्य केंद्र किसान मितान कार्यक्रम को जिले के प्रत्येक बूथ तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना होगा। प्रत्येक बूथ पर किसान मितान की नियुक्ति, किसानों के साथ निरंतर संवाद, उनकी समस्याओं एवं जरूरतों की जानकारी संगठन तक पहुंचाने और ग्रामीण क्षेत्रों में किसान मोर्चा की सक्रियता बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

संगठन का लक्ष्य किसान मितान कार्यक्रम को केवल औपचारिक गतिविधि तक सीमित न रखते हुए किसानों के बीच एक मजबूत संपर्क माध्यम के रूप में विकसित करना है, ताकि किसान हित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर पर संवाद और संगठनात्मक समन्वय बेहतर हो सके। इसके साथ ही आगामी कार्यक्रमों, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों और बूथ स्तर पर संगठन की सक्रियता बढ़ाने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

 प्रदेश से लेकर मंडल स्तर तक कार्यकर्ताओं की रहेगी सहभागिता

कार्यशाला में जिले में निवासरत किसान मोर्चा के समस्त प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, मंडल कार्यसमिति सदस्य एवं कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है। बैठक में व्यापक सहभागिता के माध्यम से किसान मितान अभियान को जिलेभर में गति देने और संगठनात्मक कार्यों को अधिक व्यवस्थित बनाने पर जोर रहेगा।

जिला महामंत्री ठाकुर शिव चमन सिंह एवं संजीव बंजारे ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि किसान मितान कार्यक्रम किसानों से आत्मीय जुड़ाव स्थापित करने, उनकी बात सुनने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने की महत्वपूर्ण पहल है। इस कार्यशाला के माध्यम से अभियान को नई ऊर्जा और दिशा देने का प्रयास किया जाएगा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.