November 27, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 

 

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुनील चौधरी ने कहा— कांग्रेस में कार्यकर्ताओं की कोई हैसियत नहीं, बड़े नेताओं के बयानों से उजागर हो रही पार्टी की अंदरूनी कलह

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//  रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में आपसी खींचतान, गुटबाजी और नेतृत्व की वर्चस्व की लड़ाई पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुनील चौधरी ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस आज संगठनात्मक एकता नहीं, बल्कि आपसी आरोप-प्रत्यारोप, खींचतान और कार्यकर्ताओं के अपमान की राजनीति में उलझ गई है। कांग्रेस के बड़े नेताओं के बयान ही पार्टी के भीतर कार्यकर्ताओं की दुर्दशा और नेतृत्व की मानसिकता को उजागर कर रहे हैं।

सुनील चौधरी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने ही कार्यकर्ताओं को ‘स्लीपर सेल’ बता चुके हैं, वहीं कांग्रेस प्रभारी निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को हटाने की बात कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को हटाने की चर्चाएं, भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की प्रदेशव्यापी पदयात्रा और बघेल को कमजोर करने की कथित कवायद ने कांग्रेस के भीतर चल रही सत्ता संघर्ष की तस्वीर सामने ला दी है।

 

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस में कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं, बल्कि अपमान हो रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कार्यकर्ताओं को ‘भौंकने वाला’, राहुल गांधी ‘बारात और युद्ध के घोड़े’ तथा नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ‘चमचों’ जैसे शब्दों से संबोधित करते हैं। चौधरी ने कहा कि जिस पार्टी में कार्यकर्ताओं को सम्मान देने के बजाय इस तरह की उपमाएं दी जाएं, वहां संगठन की मजबूती की उम्मीद बेमानी है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस आज नेतृत्व की खींचतान, गुटीय वर्चस्व और आपसी जूतम-पैजार में उलझी हुई है। पार्टी में कार्यकर्ताओं की उपेक्षा और नेताओं की आपसी लड़ाई कांग्रेस की राजनीतिक दुर्दशा को साफ बयां कर रही है। कांग्रेस में संगठन से ज्यादा गुट, कार्यकर्ताओं से ज्यादा नेताओं की महत्वाकांक्षा और एकजुटता से ज्यादा आपसी टकराव हावी है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.