November 27, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 

संसद के विशेष सत्र का स्वागत, कांग्रेस चुनावी हार की हताशा में लगा रही अनर्गल आरोप – मुख्यमंत्री

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// रायपुर, 27 नवंबर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संसद का विशेष सत्र बुलाए जाने का स्वागत करते हुए कहा कि परिसीमन से लोकसभा और विधानसभाओं में जनप्रतिनिधित्व बढ़ेगा तथा देश के विभिन्न क्षेत्रों को अपनी बात लोकतांत्रिक संस्थाओं में अधिक प्रभावी ढंग से रखने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रतिनिधित्व का विस्तार लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

पत्रकारों से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि परिसीमन के साथ महिला आरक्षण लागू होने से माताओं-बहनों को संसद और विधानसभाओं में अधिक भागीदारी का अवसर मिलेगा। इससे महिलाओं की राजनीतिक भूमिका मजबूत होगी तथा नीति निर्माण और निर्णय लेने की प्रक्रिया में उनकी सहभागिता बढ़ेगी।

कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि लगातार चुनावी हार से कांग्रेस बौखलाई हुई है और जनता का विश्वास खोने के बाद उसके पास अनर्गल आरोप लगाने के अलावा कोई मुद्दा नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने पर कांग्रेस ईवीएम और चुनाव आयोग को सही मानती है, लेकिन हारने पर सवाल उठाना उसकी पुरानी आदत है।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस को चुनावी पराजय के कारणों पर आत्ममंथन करने की सलाह देते हुए कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं पर दोष मढ़ने के बजाय जनता का विश्वास हासिल करने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस की राजनीति को हताशा बताते हुए कहा कि जनता उसकी दोहरी मानसिकता को समझ चुकी है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.