November 27, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//कोरबा। स्वस्थ भारत–समृद्ध भारत अभियान एवं ‘चलो आयुर्वेद की ओर’ मिशन के तहत लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, पतंजलि चिकित्सालय एवं श्री शिव औषधालय के संयुक्त तत्वावधान में 28 नवंबर 2026, शनिवार को बच्चों के लिए स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार का आयोजन किया जाएगा। नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा के मार्गदर्शन में पुष्य नक्षत्र के शुभ अवसर पर जन्म से 18 वर्ष तक के बच्चों को स्वर्ण बिंदु प्राशन की आयुर्वेदिक औषधि पिलाई जाएगी।

महानदी कॉम्प्लेक्स, निहारिका रोड स्थित पतंजलि चिकित्सालय एवं श्री शिव औषधालय में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान बच्चों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, आयु के अनुसार उपयोगी आहार-विहार की जानकारी तथा शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए योग-प्राणायाम का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

पंजीयन एवं समय निर्धारित कराने के लिए मोबाइल नंबर 9826111738 पर संपर्क करें।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.