फतेहपुर की सदर विधानसभा में भाजपा के लिए घर-घर पहुंच रहीं प्रीति स्वर्णकार, नुक्कड़ सभाओं और बैठकों से बना रहीं जनसंपर्क
1 min read
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//फतेहपुर (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी चुनावी गतिविधियां तेज कर दी हैं। पार्टी की रणनीति के तहत जनसंपर्क अभियान चलाकर आम मतदाताओं और विशेष रूप से महिलाओं तक पहुंच बनाई जा रही है। इसी अभियान में छत्तीसगढ़ भाजपा महिला मोर्चा की 73 महिला नेत्रियां उत्तर प्रदेश में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।


इस अभियान के तहत कोरबा भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार फतेहपुर जिले की सदर विधानसभा क्रमांक 240 में लगातार जनसंपर्क कर रही हैं। वे घर-घर पहुंचकर स्थानीय महिलाओं और परिवारों से संवाद कर रही हैं। इसके साथ ही नुक्कड़ सभाओं और बैठकों के माध्यम से केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचा रही हैं।

प्रीति स्वर्णकार का यह जनसंपर्क अभियान क्षेत्र में पार्टी की पहुंच मजबूत करने और लोगों से सीधा संवाद स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।




