सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन का बड़ा एक्शन! ग्राम अरदा में 27 अतिक्रमणकारियों पर बेदखली की कार्रवाई
1 min read
Oplus_131072
राजस्व विभाग ने मौके पर पहुंचकर हटाए अवैध निर्माण, शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने प्रशासन ने दिखाई सख्ती
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//कोरबा। शासकीय जमीन पर अवैध कब्जा कर निर्माण करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए ग्राम अरदा में बड़ी कार्रवाई की है। कटघोरा अनुविभाग के अंतर्गत आने वाले ग्राम अरदा में राजस्व विभाग की टीम ने विशेष अभियान चलाकर सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई की। इस दौरान कुल 27 प्रकरणों में बेदखली आदेश जारी किए गए और आदेशों के परिपालन में मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाया गया।

कटघोरा एसडीएम विपिन दुबे के निर्देश पर तहसीलदार सूर्यप्रकाश केशकर, नायब तहसीलदार अमरदीप अंचल एवं राजस्व विभाग की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। शासकीय भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर किए गए निर्माणों को हटाने के लिए राजस्व अमले ने मौके पर पहुंचकर बेदखली आदेशों का पालन कराया।
सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों को प्रशासन का स्पष्ट संदेश
ग्राम अरदा में हुई यह कार्रवाई शासकीय भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन की गंभीरता को दर्शाती है। सरकारी जमीन सार्वजनिक उपयोग और जनहित से जुड़ी होती है। ऐसी भूमि पर अनधिकृत कब्जे और निर्माण से सरकारी संपत्ति प्रभावित होती है। प्रशासन की इस कार्रवाई से स्पष्ट संदेश गया है कि शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे को अनदेखा नहीं किया जाएगा और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
राजस्व विभाग के इस अभियान के बाद अब अन्य क्षेत्रों में भी शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के मामलों को लेकर प्रशासन की कार्रवाई पर नजर रहेगी। सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की दिशा में ग्राम अरदा में की गई यह कार्रवाई महत्वपूर्ण मानी जा रही है।




