November 26, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह गुरुवार को छत्तीसगढ़ प्रवास पर राजधानी रायपुर पहुंचे। उनके आगमन पर विमानतल में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने आत्मीय स्वागत किया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन एवं अखिलेश सोनी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत एवं पुरन्दर मिश्रा, छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, पूर्व विधायक संतोष बाफना, पूर्व प्रदेश भाजपा मंत्री छगन मूंदड़ा, प्रदेश कोषाध्यक्ष राम गर्ग, प्रदेश सह कार्यालय मंत्री प्रीतेश गांधी, नितिन अग्रवाल, तरल मोदी तथा सत्कार विभाग प्रदेश सह संयोजक पुष्पेन्द्र सिंह सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे। सौदान सिंह के इस प्रवास को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं में उत्साह देखा गया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.