उत्तर प्रदेश में भाजपा के जनसंपर्क अभियान में जुटीं कोरबा महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार
1 min read
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// फतेहपुर (उत्तर प्रदेश) उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनाव से पहले पार्टी जनसंपर्क अभियान के माध्यम से मतदाताओं तक पहुंचने की रणनीति पर काम कर रही है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ भाजपा महिला मोर्चा की 73 महिला नेत्रियां उत्तर प्रदेश में पार्टी के प्रचार अभियान में सक्रिय हैं।
इस अभियान के तहत कोरबा भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार फतेहपुर जिले की सदर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 240 में घर-घर जाकर जनसंपर्क कर रही हैं। वे नुक्कड़ सभाओं और बैठकों के माध्यम से स्थानीय महिलाओं एवं परिवारों से मुलाकात कर केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दे रही हैं।





