ग्राम पंचायत रतिजा में मितानिन दिवस पर मितानिनों का सम्मान
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// रतिजा। मितानिन दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत रतिजा में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली मितानिनों को उपसरपंच द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान मितानिनों के सेवा, समर्पण और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के प्रयासों की सराहना की गई।

उपसरपंच ने मितानिनों को सम्मानित करते हुए उनके कार्यों को ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी बताया और उनके प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मितानिनों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके योगदान को सराहा गया।




