उत्तरप्रदेश में भाजपा के समर्थन में उतरी छत्तीसगढ़ की महिला शक्ति, 73 महिला नेत्रियाँ घर-घर पहुंचा रहीं सरकार की योजनाओं का संदेश
1 min read
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// रायपुर। उत्तरप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के प्रचार अभियान में छत्तीसगढ़ भाजपा महिला मोर्चा की टीम सक्रिय हो गई है। प्रदेश महिला मोर्चा की 73 महिला नेत्रियाँ दो बसों के माध्यम से उत्तरप्रदेश पहुंचकर घर-घर जनसंपर्क कर रही हैं और भाजपा सरकार की योजनाओं एवं नीतियों की जानकारी आमजन तक पहुंचा रही हैं।
महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तरप्रदेश में सुरक्षा और विकास को लेकर जनता का विश्वास मजबूत हुआ है। जनसंपर्क के दौरान स्थानीय महिलाओं में केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के प्रति सकारात्मक रुझान देखने को मिल रहा है। उन्होंने भाजपा की तीसरी बार सरकार बनने का विश्वास भी जताया।
इस अभियान में प्रदेश महामंत्री शीतल नायक सहित छत्तीसगढ़ की महिला नेत्रियाँ सक्रिय रूप से भागीदारी निभा रही हैं। महिला मोर्चा की टीम उत्तरप्रदेश में भाजपा के पक्ष में जनसमर्थन जुटाने के उद्देश्य से लगातार घर-घर संपर्क कर रही है।




