November 25, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 

 

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// बसीबार। ग्राम पंचायत बसीबार के पंचायत भवन में 25वें मितानिन दिवस समारोह का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इस अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं, गर्भवती महिलाओं, माताओं एवं बच्चों की देखभाल और स्वास्थ्य जागरूकता में अहम भूमिका निभाने वाली मितानिन बहनों एवं उनकी प्रशिक्षक को सम्मानित किया गया।

 

 

कार्यक्रम में मितानिन प्रशिक्षक श्रीमती बीना चौहान तथा मितानिन श्रीमती मनशिला कंवर, श्रीमती तिकैतीन चौहान एवं श्रीमती चन्द्रकली यादव को सरपंच श्रीमती कंचन सुरभवन सिंह कंवर की ओर से साल एवं श्रीफल तथा उपसरपंच श्री देवेंद्र कुमार यादव की ओर से साड़ी और पुष्पहार भेंटकर सम्मानित किया गया।

 

 

इस दौरान सरपंच पति सुरभवन सिंह कंवर एवं उपसरपंच देवेंद्र कुमार यादव ने मितानिनों के सेवा, समर्पण और जनस्वास्थ्य के प्रति योगदान की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने में मितानिन बहनों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उनका सेवाभाव समाज के लिए प्रेरणादायी है।

कार्यक्रम में जनपद पंचायत सदस्य डॉ. मनोज कुमार कंवर, सुरभवन सिंह कंवर, देवेंद्र कुमार यादव, कलेश सिंह कंवर, संजय कुमार चौहान, मनभवन सिंह कंवर, रमला कंवर, चन्द्रिका कंवर, सजन कंवर, सकुंती बाई कंवर सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.