November 24, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//  कोरबा ब्लॉक के ग्राम पंचायत सतरेंगा में मितानिन दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मितानिनों के समर्पण, सेवा भावना एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की गई।

 

 

कार्यक्रम में सरपंच बंधन बाई, सरपंच प्रतिनिधि एवं पूर्व जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 01 अजगरबहार थानसिंह कंवर, पंचायत सचिव संतलाल कैवर्त, जिला ब्लॉक समन्वयक रुस्तम अली, मितानिन प्रशिक्षक कमला कंवर सहित मितानिन गण उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान मितानिनों के जनसेवा के कार्यों को सराहनीय बताते हुए उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा उनका उत्साहवर्धन किया गया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.