November 24, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//  कोरबा ब्लॉक के ग्राम पंचायत माखुरपानी में मितानिन दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और घर-घर तक स्वास्थ्य जागरूकता पहुंचाने में मितानिनों के महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की गई।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच पुरानाबाई, पूर्व सरपंच एवं सरपंच प्रतिनिधि बहोरनलाल, पंचायत सचिव सुरेशचंद्र तंवर, जिला ब्लॉक समन्वयक रुस्तम अली, मितानिन प्रशिक्षक बृहस्पति कैवर्त एवं कमला कंवर सहित मितानिन गण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मितानिनों के निस्वार्थ सेवाभाव और समर्पण की सराहना करते हुए उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा उनका उत्साहवर्धन किया गया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.