November 24, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// रायपुर। छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति, कला, साहित्य और समृद्ध परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन में जीवन समर्पित करने वाले शिक्षाविद्, साहित्यकार एवं समाजसेवी डॉ. कालीचरण यादव के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने डॉ. यादव के निधन को प्रदेश के कला, साहित्य और सांस्कृतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राउत नाचा को महोत्सव का स्वरूप प्रदान कर राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने में डॉ. कालीचरण यादव का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। लोकपरंपराओं को जीवंत बनाए रखने तथा छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान दिलाने के लिए उनके प्रयास हमेशा याद किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान देने तथा परिजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल और धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

ॐ शांति।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.