मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को, दोपहर 12 से 3 बजे तक आमजन से करेंगे सीधी मुलाकात
1 min read
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन कार्यक्रम आगामी 26 नवंबर, गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर में आयोजित होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आम नागरिकों से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याएं, मांगें एवं सुझाव सुनेंगे।
जनदर्शन के दौरान आमजन अपनी शिकायतों और समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष सीधे रख सकेंगे। मुख्यमंत्री संबंधित मामलों के त्वरित एवं उचित निराकरण के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। यह कार्यक्रम नागरिकों को अपनी बात सीधे शासन तक पहुंचाने और समस्याओं के समाधान के लिए संवाद का अवसर प्रदान करेगा।
जनदर्शन का स्थान: मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर दिनांक: 26 नवंबर 2026, गुरुवार समय: दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक




