अजगरबहार में मितानिन दिवस पर सम्मान समारोह, सरपंच ने श्रीफल और कंबल भेंटकर किया सम्मानित
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//** // कोरबा ब्लॉक के ग्राम पंचायत अजगरबहार में मितानिन दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गांव की स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली मितानिनों को श्रीफल एवं कंबल भेंटकर सम्मानित किया गया।

समारोह में ग्राम पंचायत सरपंच नारायण सिंह गोंड ने मितानिनों के सेवा, समर्पण और ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सचिव दुबराज सिंह कंवर, उपसरपंच ललिता कंवर, मितानिन प्रशिक्षक बृहस्पति कैवर्त, मितानिन गण एवं पंचगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान मितानिनों के योगदान को सराहनीय बताते हुए उनके सेवाभाव के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा सम्मान के साथ उनका उत्साहवर्धन किया गया।




