देवपहरी में मितानिनों के संघर्ष और सेवा का सम्मान, सरपंच हीरा बाई राठिया ने किया सम्मानित
1 min read
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// देवपहरी। ग्राम पंचायत देवपहरी में सरपंच श्रीमती हीरा बाई राठिया के नेतृत्व में मितानिन सम्मान समारोह आयोजित कर स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर योगदान देने वाली मितानिनों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष हरिशंकर यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

सरपंच हीरा बाई राठिया एवं ग्राम पंचायत की ओर से कोरोना काल से ही मितानिनों के संघर्ष, समर्पण और जनसेवा को याद करते हुए नियमित रूप से मितानिन दिवस पर उनका सम्मान किया जाता रहा है। गांव और घर-घर तक स्वास्थ्य जागरूकता पहुंचाने में मितानिनों की भूमिका को सराहनीय बताते हुए उनके सेवा भाव और कठिन परिस्थितियों में किए गए कार्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व सरपंच अमृत लाल राठिया, पूर्व जनपद सदस्य पूरन सिंह सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह में मितानिनों के योगदान की सराहना करते हुए उनके सम्मान और सेवा भावना को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया गया।




