September 26, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//**//  रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी तरुण चुघ दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रायपुर पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उनका प्रवास संगठनात्मक और विभिन्न महत्वपूर्ण मुलाकातों के लिहाज से महत्वपूर्ण रहेगा।
तरुण चुघ 26 सितंबर की रात 9:10 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद रात 9:30 बजे राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा के निवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात करेंगे।
प्रवास के दूसरे दिन 27 सितंबर को सुबह 9:30 बजे चुघ सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे देवेंद्र नगर स्थित मंडी ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का श्रवण करेंगे।
इसके पश्चात दोपहर 12 बजे कथा वाचक इंद्रेश उपाध्याय से मुलाकात का कार्यक्रम है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तरुण चुघ दोपहर 1:35 बजे रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी के इस दो दिवसीय प्रवास में मुख्यमंत्री से मुलाकात, संगठनात्मक संवाद और ‘मन की बात’ कार्यक्रम में सहभागिता प्रमुख कार्यक्रम रहेंगे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.