दिल्ली में छत्तीसगढ़ की जनजातीय संस्कृति की झलक, कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से की आत्मीय भेंट
1 min read



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//**// नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के कृषि एवं आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम ने शनिवार को नई दिल्ली स्थित भाजपा केंद्रीय कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से सौजन्य भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच छत्तीसगढ़ से जुड़े विभिन्न विषयों पर आत्मीय चर्चा हुई।
मुलाकात के दौरान रामविचार नेताम ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी संस्कृति, लोक परंपराओं और जनजातीय विरासत का प्रतीक पारंपरिक पटका भेंट कर नितिन नबीन का अभिनंदन किया। इस भेंट के माध्यम से उन्होंने प्रदेश की विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान और गौरवशाली परंपराओं की झलक राष्ट्रीय नेतृत्व के समक्ष प्रस्तुत की।
नेताम ने कहा कि छत्तीसगढ़ की आदिवासी संस्कृति प्रदेश की पहचान और गौरव का अभिन्न हिस्सा है। यहां की लोककला, परंपराएं, रीति-रिवाज और सांस्कृतिक विरासत पीढ़ियों से समाज को समृद्ध करती आई हैं और प्रदेश की विशिष्ट पहचान को मजबूत करती हैं।
भेंट के दौरान संगठन और छत्तीसगढ़ से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई। नेताम ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नबीन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।







