November 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 

15 नवंबर को धरमजयगढ़ में आयोजित होगा कार्यक्रम, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रवास को लेकर तैयारियों की समीक्षा

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// रायपुर। आगामी 15 नवंबर को धरमजयगढ़ में आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने बुधवार को महत्वपूर्ण बैठक लेकर कार्यक्रम की तैयारियों और रूपरेखा की विस्तार से समीक्षा की।

बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रस्तावित प्रवास को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्यक्रम की जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाने का आह्वान किया।

उन्होंने सभी से समन्वय और समर्पण के साथ जुटकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। बैठक में पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.