6,812 पदों पर भर्ती से युवाओं के लिए खुला रोजगार का बड़ा द्वार, पारदर्शी होगी चयन प्रक्रिया : शताब्दी पाण्डे



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//**// रायपुर। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता शताब्दी पाण्डे ने शिक्षा विभाग में 6,812 पदों पर शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया को प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ा रोजगार अवसर बताया है। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध बनाने के लिए केंद्रीकृत ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा प्रणाली अपनाई गई है।
कुल पदों में 5,000 नियमित शासकीय पद और 1,812 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के संविदा पद शामिल हैं। नियमित भर्ती में सहायक शिक्षक के 2,292, शिक्षक के 1,654, व्याख्याता के 854 तथा सहायक शिक्षक विज्ञान/प्रयोगशाला के 200 पद हैं।
श्रीमती पाण्डे ने बताया कि सहायक शिक्षक की परीक्षा 11 अक्टूबर, शिक्षक की 25 अक्टूबर और व्याख्याता की परीक्षा 29 नवंबर 2026 को प्रस्तावित है। नियमित पदों में 2,773 पद ट्राइबल संवर्ग और 2,227 पद शैक्षणिक संवर्ग के लिए निर्धारित किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य स्तर पर ऑनलाइन परीक्षा और केंद्रीकृत मेरिट व्यवस्था से भर्ती में पारदर्शिता बढ़ेगी, दूरस्थ एवं आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षकों की कमी दूर होगी और प्रदेश के युवाओं को रोजगार के साथ शिक्षा व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश मीडिया सह संयोजक प्रवीण साहू भी उपस्थित रहे।







