September 26, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 

8 चरणों में विभिन्न वार्डों के आंगनबाड़ी केंद्रों में होंगे कार्यक्रम, कार्यकर्ताओं के सम्मान के साथ सेवा भावना को मिलेगा प्रोत्साहन
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//**//  कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कोसाबाड़ी मंडल में आंगनबाड़ी केंद्रों को सेवा, सम्मान और सामाजिक सहभागिता का केंद्र बनाने की पहल की जा रही है। जिले में 25 सितंबर से 6 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले ‘आंगन मिलन सेवा सम्मान’ कार्यक्रम के तहत कोसाबाड़ी मंडल के विभिन्न वार्डों के आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रमों के लिए अतिथियों की नियुक्ति भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी के निर्देश तथा कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर की अनुशंसा पर की गई है। इस पहल का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े सेवा कार्यों को सम्मान देना तथा समाज और आंगनबाड़ी व्यवस्था के बीच सहभागिता को और मजबूत करना है।
कार्यक्रमों का सिलसिला 25 सितंबर को वार्ड क्रमांक 20 पथरीपारा से शुरू होगा। डेंगूनाला क्रमांक 1 में चंचला राठौर तथा डेंगूनाला क्रमांक 2 में गोमती गेदरे अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।
26 सितंबर को वार्ड क्रमांक 37 रामपुर में रामपुर क्रमांक 2 में ममता यादव तथा रामपुर क्रमांक 3 में तुलसी सूर्यवंशी की उपस्थिति में कार्यक्रम होगा।
28 सितंबर को वार्ड क्रमांक 19 मानस नगर के पथरीपारा क्षेत्र में क्रमांक 1 में हार बाई यादव, क्रमांक 2 में सरिता कौशिक तथा क्रमांक 4 में रजनी देवांगन अतिथि के रूप में शामिल होंगी।
29 सितंबर को वार्ड क्रमांक 23 बुधवारी के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 1 में सुधा झा तथा क्रमांक 2 में सरस्वती पटेल की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
30 सितंबर को वार्ड क्रमांक 36 कोसाबाड़ी के डिंगापुर क्रमांक 1 में फूलमती सिंह तथा डिंगापुर क्रमांक 2 में अंबिका यादव कार्यक्रम में अतिथि रहेंगी।
इसके बाद 3 अक्टूबर को वार्ड क्रमांक 22 काशी नगर में काशी नगर क्रमांक 1 में सरिता महंत तथा क्रमांक 2 में किया सेन गुप्ता की उपस्थिति में कार्यक्रम होगा।
5 अक्टूबर को वार्ड क्रमांक 24 बुधवारी क्रमांक 2 के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 3 में पुष्प कला साहू तथा क्रमांक 4 में स्वाति कश्यप अतिथि के रूप में शामिल होंगी।
अभियान के अंतिम चरण में 6 अक्टूबर को वार्ड क्रमांक 31 एवं 32 के पोड़ीबाहर आंगनबाड़ी केंद्र में चंद्रकाली जायसवाल तथा कोसाबाड़ी आंगनबाड़ी केंद्र में मंजू सिंह की उपस्थिति में ‘आंगन मिलन सेवा सम्मान’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक सेवा और सम्मान की भावना पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के प्रारंभिक विकास और मातृ-शिशु देखभाल से जुड़े महत्वपूर्ण केंद्र हैं। ऐसे में वहां कार्यरत सेवाभावी लोगों के साथ संवाद और सम्मान का यह प्रयास सामाजिक सहभागिता को नई मजबूती देगा।
कोसाबाड़ी मंडल में अलग-अलग वार्डों के आंगनबाड़ी केंद्रों तक पहुंचने वाली यह पहल सेवा संकल्प अभियान को जमीनी स्तर पर विस्तार देने के साथ-साथ स्थानीय कार्यकर्ताओं और समाज के बीच संवाद का माध्यम भी बनेगी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.