S.G.P कॉलोनी में गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, भव्य पंडाल में विराजे विघ्नहर्ता
1 min read



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//**// कोरबा। वार्ड क्रमांक 62 सर्वमंगला नगर दुरपा स्थित S.G.P कॉलोनी में सार्वजनिक गणेश उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। गणेश चतुर्थी के अवसर पर आकर्षक पंडाल में भगवान श्री गणेश की मनमोहक प्रतिमा की विधिवत स्थापना की गई। वैदिक मंत्रोच्चार, शंखध्वनि और ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष से पूरा कॉलोनी परिसर भक्तिमय हो उठा है।
गणेश उत्सव को लेकर कॉलोनी को आकर्षक रोशनी से सजाया गया है। प्रतिदिन सुबह-शाम पूजा-अर्चना और आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। समिति द्वारा भजन संध्या, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जा रहा है, जिससे बच्चों और कॉलोनीवासियों में खासा उत्साह है।
आयोजन समिति ने बताया कि गणेश उत्सव धार्मिक आस्था के साथ-साथ आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता और सामुदायिक एकता का भी पर्व है। आगामी दिनों में भोग-भंडारा एवं महाप्रसाद वितरण के साथ भव्य विसर्जन यात्रा की तैयारियां भी की जा रही हैं।
इस अवसर पर प्रशांत कश्यप, अमन वर्मा, योगेश साहू, शुभम, तरुण, डॉ. अक्षय, राकेश, सुरेश, प्रेम, कृष, प्रमोद, सुनील अग्रवाल, पंकज, गजाधर, रोहित कौशिक, धनेश्वर यादव, सुधीर, अभयराज पटेल, जमुना पांडे महाराज सहित समस्त S.G.P कॉलोनीवासी उपस्थित रहे।







