सेवा संकल्प अभियान में ‘सेवा मेरा योगदान’: 24 सितंबर को सर्वमंगला घाट पर चलेगा स्वच्छता अभियान
1 min read



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//**// कोरबा, 22 सितंबर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा एवं जनकल्याण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत कोरबा में ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता और जनभागीदारी का संदेश दिया जाएगा। इसी कड़ी में 24 सितंबर को प्रातः 8 बजे हसदेव नदी के सर्वमंगला घाट पर विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम का उद्देश्य नदी घाट की स्वच्छता बनाए रखने के साथ नागरिकों में नदियों और सार्वजनिक स्थलों के संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। सेवा मेरा योगदान के माध्यम से लोगों को यह संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है कि स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता से संभव है।
सर्वमंगला घाट पर आयोजित होने वाले इस अभियान में नदी घाट एवं आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाएगी। अभियान के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सहभागिता को सेवा कार्य से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम लोगों को अपने स्तर पर समाज और पर्यावरण के लिए योगदान देने तथा सेवा को जनआंदोलन का स्वरूप देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में आयोजित किया जा रहा है।







