अरेतरा में दो युवाओं की मौत से पसरा मातम, हरिशंकर यादव ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//**// लेमरू। लेमरू थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अरेतरा में सुनीता मँझवार (19), पिता प्रेम साय और मुकेश यादव (22), पिता सुखसिंग यादव की मृत्यु से गांव में शोक का माहौल है। दोनों की मौत की सूचना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में गहरा दुख व्याप्त है।

घटना की जानकारी मिलने पर मंडल अध्यक्ष हरिशंकर यादव मृतकों के परिजनों से मिलने पहुंचे। उन्होंने दुख की इस घड़ी में परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए इस कठिन समय में उनके साथ खड़े रहने की बात कही।







