September 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//**देवपहरी। एकल अभियान देवपहरी के संच प्रशिक्षक एवं सोशल मीडिया मित्र चंद्रा कुमार राठिया ने अपना जन्मदिन ग्राम जाताडांड के विद्यालय में बच्चों और उनके अभिभावकों के बीच सादगी एवं सेवा भावना के साथ मनाया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने प्रत्यक्ष एवं सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जन्मदिन समारोह की शुरुआत ॐकार, गायत्री मंत्र एवं सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुई। इसके बाद चंद्रा कुमार राठिया ने विद्यालय के बच्चों को कॉपी-पेन वितरित किए। बच्चों के बीच समय बिताते हुए उन्होंने शिक्षा और संस्कार के महत्व पर जोर दिया।
इस अवसर पर संच व्यास पतंग सिंह कंवर, आचार्य बालकुमार राठिया, युवा समिति के सदस्य, राजकुमार राठिया, सम्पत्ति राठिया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। जन्मदिन को बच्चों के साथ मनाकर चंद्रा कुमार राठिया ने सेवा, शिक्षा और संस्कार को समर्पित आयोजन की मिसाल पेश की।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.