तीजा पर्व पर सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ी आस्था, महादेव की भक्ति में रंगा एमपी नगर
1 min read



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//** कोरबा। तीजा पर्व के पावन अवसर पर एमपी नगर स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सुहागिन महिलाओं एवं बहनों ने भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अपने सुहाग की दीर्घायु, परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में पूजा के दौरान भक्ति और आस्था का वातावरण बना रहा।
पर्व की धार्मिक परंपराओं के अनुरूप भगवान सिद्धेश्वर महादेव का पूजन कर महिलाओं ने श्रद्धापूर्वक अपनी मनोकामनाएं अर्पित कीं। इस दौरान पूजा-अर्चना पंडित कमल नारायण शुक्ला द्वारा विधि-विधान से संपन्न कराई गई।

तीजा पर्व छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकपरंपरा और नारी आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। इस अवसर पर महिलाओं की श्रद्धा, पारंपरिक पूजा-पद्धति और भगवान शिव के प्रति अटूट विश्वास ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।







