डिगापुर के बजरंगी चौक में विराजे विघ्नहर्ता, बच्चों की प्रतिभा और युवाओं की भक्ति से सजा गणेशोत्सव
1 min read



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// कोरबा। डिगापुर वार्ड क्रमांक 36 के बजरंगी चौक में नवयुवक गणेश उत्सव समिति द्वारा भगवान श्री गणेश की भव्य स्थापना के साथ गणेशोत्सव का शुभारंभ किया गया। गणपति बप्पा के विराजते ही पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया है। सुबह-शाम मोहल्ले की माताएं-बहनें श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना कर विघ्नहर्ता से सुख-शांति और समृद्धि की कामना कर रही हैं।
गणेशोत्सव के दौरान प्रतिदिन संध्या आरती के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है। खास तौर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। बच्चों की प्रतिभा को मंच मिलने से उत्सव में उत्साह और उमंग का रंग और गहरा हो गया है।

समिति के युवाओं द्वारा धार्मिक आयोजन के साथ सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को भी आगे बढ़ाया जा रहा है। स्थानीय लोगों की सहभागिता से बजरंगी चौक का गणेशोत्सव श्रद्धा, संस्कार और मनोरंजन का सुंदर संगम बन गया है।
आयोजन को सफल बनाने में समिति के संरक्षक मनीराम जांगड़े सहित पुष्पेंद्र, महावीर चौहान, यशपाल कंवर, तुषार, राजेश यादव, बीएल निराला, बृजलाल केवट, रामकुमार, अजय कुमार, बलराज कश्यप, केशव, मुनीराम यादव, चेतन दास, सुनीता टंडन, ज्योति कंवर, गीता साहू, छतबाई, इंद्रजीत मरकाम सहित समस्त पदाधिकारी एवं मोहल्लेवासियों का सराहनीय योगदान मिल रहा है।







