September 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

देवलाल ठाकुर बोले—तथ्यों के सामने बघेल निरुत्तर, फजीहत छिपाने बैज कर रहे अनर्गल प्रलाप
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//** रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब में हुई खुली बहस को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा कि बहस में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने तथ्यों और आधिकारिक दस्तावेजों के साथ पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की नाकामियों को उजागर किया, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ठोस जवाब देने में असफल रहे।
ठाकुर ने कहा कि अब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज बहस के नतीजे पर जवाब देने के बजाय बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि कांग्रेस के पास अपने दावों के समर्थन में तथ्य हैं तो वह खुली बहस में उनका जवाब क्यों नहीं दे सकी।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस शासन में गरीबों के आवास से जुड़े फैसलों को लेकर जनता आज भी सवाल पूछ रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने सत्ता संभालते ही 18 लाख आवासों को मंजूरी देकर गरीब परिवारों को उनका अधिकार दिलाने का काम किया। ठाकुर ने कहा कि तथ्यों के सामने कांग्रेस की राजनीति बेनकाब हो चुकी है और अब केवल बयानबाजी से जनता का ध्यान नहीं भटकाया जा सकता।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.