सेवा संकल्प के साथ संगठन को बूथ तक मजबूत करने का आह्वान, सिरमिना में भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न
1 min read



कार्यकर्ताओं की भारी मौजूदगी में हुई मंडल स्तरीय बैठक, सेवा संकल्प अभियान को लेकर बनी रणनीति
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//** कोरबा/सिरमिना। भारतीय जनता पार्टी सिरमिना मंडल की मंडल कार्यसमिति बैठक एवं सेवा संकल्प मंडल स्तरीय बैठक उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका और सेवा संकल्प अभियान को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मंडल के विभिन्न शक्ति केंद्रों से पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, प्रभारी, संयोजक-सहसंयोजक सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में मंडल वक्ता एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भागवत विश्वकर्मा ने कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा और सेवा कार्यों को लेकर मार्गदर्शन दिया। किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं कोरबा जिला किसान मोर्चा प्रभारी भानुप्रताप ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष एवं सिरमिना मंडल प्रभारी डॉ. पवन सिंह ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर तक निरंतर सक्रिय रहने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और भाजपा के सेवा कार्यों को आम जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया।

बूथ ही संगठन की सबसे मजबूत कड़ी : कार्यकर्ताओं को सक्रियता का संदेश
बैठक में मंडल अध्यक्ष सोहन कोराम ने संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी साझा करते हुए कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। मंडल महामंत्री राकेश जायसवाल ने संगठन की आगामी गतिविधियों और कार्ययोजना पर चर्चा की।

बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रहलाद बिंझवार, उपाध्यक्ष रामबिलास साहू, कोषाध्यक्ष लालजी पाण्डेय, महिला मोर्चा अध्यक्ष रीता उईके, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष राहुल गुप्ता, वरिष्ठ कार्यकर्ता लक्ष्मी जायसवाल, सोशल मीडिया सहसंयोजक ईश्वर सिंह बिंझवार सहित अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष घोसरा भंवर सिंह बिंझवार, रंजीत जायसवाल सहित सभी शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, सहसंयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
बैठक में कार्यकर्ताओं के बीच संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर उत्साह देखने को मिला। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा की वास्तविक ताकत उसके जमीनी कार्यकर्ता हैं और बूथ स्तर पर संगठन जितना मजबूत होगा, पार्टी की जनसेवा और संगठनात्मक गतिविधियां उतनी ही प्रभावी होंगी। कार्यकर्ताओं से सेवा, समर्पण और संगठन के संकल्प के साथ लगातार सक्रिय रहने का आह्वान किया गया।
बैठक का मुख्य संदेश यही रहा कि संगठन की मजबूती केवल पदाधिकारियों से नहीं, बल्कि प्रत्येक बूथ कार्यकर्ता की सक्रियता और सामूहिक प्रयास से सुनिश्चित होती है। सेवा संकल्प की भावना के साथ कार्यकर्ता जनता के बीच पहुंचकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाएं।







