राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित कौशल्या खुराना का कोरबा में भव्य स्वागत
1 min read



शिक्षा जगत में उपलब्धि पर रेलवे स्टेशन पर उमड़ा सम्मान और आत्मीयता का माहौल
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//**// कोरबा। शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित व्याख्याता श्रीमती कौशल्या खुराना का आज कोरबा आगमन पर रेलवे स्टेशन में आत्मीय स्वागत-अभिनंदन किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान और समर्पण के लिए मिले इस प्रतिष्ठित सम्मान से कोरबा का शिक्षा जगत गौरवान्वित हुआ है।

रेलवे स्टेशन पर शुभचिंतकों, शिक्षकों एवं परिचितों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया और राज्यपाल पुरस्कार के लिए बधाई दी। इस अवसर पर सम्मानित कौशल्या खुराना ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए ही नहीं, बल्कि शिक्षा के प्रति समर्पित प्रत्येक शिक्षक के लिए प्रेरणा है।
उनकी इस उपलब्धि ने कोरबा में ‘शिक्षक सम्मान’ की गौरवशाली परंपरा को और मजबूत किया है। स्वागत के दौरान स्टेशन परिसर में हर्ष और उत्साह का वातावरण नजर आया।







