September 5, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

अजगरबहार शासकीय स्कूल में शिक्षक दिवस की रही धूम, विद्यार्थियों ने जताया गुरुजनों के प्रति सम्मान
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//**कोरबा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अजगरबहार में 5 सितंबर को महान शिक्षाविद एवं दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. राधाकृष्णन के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं शारदा वंदना के साथ हुई।

 

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों एवं अपने विचारों के माध्यम से शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी प्राचार्य लखनलाल डहरिया ने कहा कि विद्यार्थियों को महान व्यक्तित्वों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर जीवन में अच्छे संस्कार, अनुशासन और सकारात्मक सोच को अपनाना चाहिए।
व्याख्याता मानसिंह राठिया ने कहा कि जीवन के प्रथम गुरु माता-पिता होते हैं, जबकि शिक्षक विद्यार्थी को सफलता की राह दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी की सफलता में शिक्षक की मेहनत और चिंता छिपी होती है और जब विद्यार्थी सफल होता है तो शिक्षक स्वयं को गौरवान्वित महसूस करता है।
व्याख्याता सुभाषचंद्र महतो ने कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम नहीं पढ़ाते, बल्कि विद्यार्थियों को ज्ञान, संस्कार, नैतिक मूल्य और जीवन की सीख भी देते हैं। वहीं अमरसिंह खुराना ने विद्यार्थियों को कठिन परिस्थितियों में भी हिम्मत न हारने तथा आत्मविश्वास, निरंतर प्रयास और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के लखनलाल डहरिया, मानसिंह राठिया, सुभाषचंद्र महतो, गिरधारीलाल यादव, केबी निमजा, अमरसिंह खुराना, नेहा रानी राठौर, सरिता आर्मो, उपासना पाठक, विजय कुमार ठाकुर, प्रताप सिंह कंवर, हेमंत साहू, प्रमिला एक्का, कृष्णा दास महंत, मंजुलता सिंह, अमरेन्द्र प्रताप सिंह, शिवकुमार पटेल, हनुमान सिंह उर्रे, नमिता केरकेट्टा, नीरा, शनिराम एवं नत्थूराम सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों की सहभागिता रही।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विद्यालय परिवार ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.