September 5, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//** रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि डबल इंजन की सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद, केंद्रीय गृह मंत्री की दृढ़ इच्छाशक्ति और सुरक्षा जवानों के अदम्य साहस से चार दशकों से नक्सलवाद से प्रभावित बस्तर में आज असंभव सा कार्य संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि बस्तर से नक्सलवाद समाप्त हुआ है और अब वहां विकास को नई गति देने के लिए सरकार संकल्पित है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर को केवल नक्सलवाद से मुक्त करना ही लक्ष्य नहीं है, बल्कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक विकास की सुविधाएं पहुंचाना भी सरकार की प्राथमिकता है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के साथ बस्तर को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प है कि बस्तर क्षेत्र को देश का सबसे अच्छा आदिवासी संभाग बनाया जाए। नक्सलवाद के लंबे दौर से बाहर निकल चुके बस्तर में शांति, सुरक्षा और विकास के नए अवसर पैदा करना सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि का श्रेय केंद्र एवं राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों, सुरक्षा बलों की बहादुरी और क्षेत्र के लोगों के सहयोग को दिया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.