उप राष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का रायपुर आगमन, भाजपा नेताओं ने किया आत्मीय स्वागत



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// रायपुर। उप राष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन बुधवार सुबह राजधानी रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद विमानतल पर भाजपा नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने उनका आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया।


इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप एवं श्याम बिहारी जायसवाल, राज्यसभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह, लक्ष्मी वर्मा, प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय, महापौर मीनल चौबे, प्रदेश सह कार्यालय मंत्री प्रीतेश गांधी, रायपुर शहर जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, प्रदेश मीडिया संयोजक हेमन्त पाणीग्रही तथा सत्कार विभाग के प्रदेश संयोजक आकाश विग सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।







