September 3, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

उज्ज्वल दीपक बोले—युवाओं के भविष्य से जुड़े मामले में सामने आ रहे आरोप बेहद गंभीर, पूर्व सरकार की जवाबदेही तय हो
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//  रायपुर। छत्तीसगढ़ में पीएससी की 2021 भर्ती प्रक्रिया को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता उज्ज्वल दीपक ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और प्रभावशाली लोगों को लाभ पहुंचाने के आरोपों की जांच गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय की हालिया कार्रवाई ने मामले को और चर्चा में ला दिया है।
उज्ज्वल दीपक ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सवाल करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में चयन प्रक्रिया को लेकर इतने गंभीर आरोप कैसे सामने आए और तत्कालीन प्रशासन से जुड़े लोगों के नाम जांच के दायरे में क्यों आए। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले प्रदेश के लाखों युवाओं के हित में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और जवाबदेही जरूरी है।
भाजपा प्रवक्ता ने कांग्रेस से पूछा कि युवाओं के रोजगार और परीक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाने से पहले उसे अपने शासनकाल में सामने आए पीएससी भर्ती संबंधी आरोपों पर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े किसी भी मामले में पारदर्शिता और समान अवसर सर्वोपरि होना चाहिए।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.