September 2, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

समय-सीमा बैठक में विभागीय कार्यों की कड़ी समीक्षा, डिजिटल क्रॉप सर्वे में धीमी प्रगति पर तहसीलदारों को नोटिस
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//** कोरबा, 1 सितंबर 2026। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने समय-सीमा बैठक में विभागीय कार्यों और शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जनहित से जुड़े मामलों का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही पर उन्होंने शिक्षा एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगने तथा लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत अर्थदंड की कार्रवाई के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने डिजिटल क्रॉप सर्वे और एग्रीस्टेक पंजीयन में तेजी लाने के निर्देश देते हुए धीमी प्रगति वाले तहसीलदारों को नोटिस जारी करने को कहा। उन्होंने पीएम धन-धान्य कृषि योजना के लक्ष्यों को समय पर पूरा करने, किसानों को फसल बीमा, केसीसी सहित अन्य योजनाओं का लाभ दिलाने तथा कृषि सखी महिलाओं को ड्रोन दीदी के रूप में प्रशिक्षित करने की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए।
बारिश से क्षतिग्रस्त मकानों का सर्वे शीघ्र पूरा कर प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने तथा खराब सड़कों की मरम्मत तत्काल शुरू कराने के निर्देश भी दिए गए। वहीं नए धान खरीदी केंद्रों के लिए उपयुक्त स्थल और जरूरी सुविधाएं समय पर सुनिश्चित करने तथा सड़कों पर आवारा मवेशियों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने प्रभावी व्यवस्था बनाने को कहा।
बैठक में मुख्यमंत्री की घोषणाओं, कलेक्टर जनदर्शन, जनशिकायतों और लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा हुई। कलेक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनहित के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण किया जाए।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.