September 2, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

वर्चुअल बैठकों से संगठन को लगातार दे रहे दिशा-निर्देश, ‘हर घर तिरंगा’ और ‘मन की बात’ जैसे अभियानों में भी रहे सक्रिय
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//** रायपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है और वे जल्द ही पूरी ऊर्जा के साथ कार्यकर्ताओं के बीच लौटेंगे। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विजय शंकर मिश्रा ने बताया कि अस्वस्थता के बावजूद श्री देव संगठन के कामकाज से लगातार जुड़े हुए हैं और वर्चुअल माध्यम से महत्वपूर्ण बैठकों में शामिल होकर पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रहे हैं।
डॉ. मिश्रा ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ और ‘तिरंगा यात्रा’ सहित पार्टी के विभिन्न अभियानों की वे लगातार मॉनीटरिंग कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को भी उन्होंने सुना और देशहित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
फ्रैक्चर में तेजी से सुधार, रिकवरी संतोषजनक
डॉ. मिश्रा ने चिकित्सकीय बुलेटिन का हवाला देते हुए बताया कि श्री देव की कमर के निचले हिस्से में छोटा फ्रैक्चर था, जिसके उपचार के लिए सफल सर्जरी की गई। अब फ्रैक्चर तेजी से ठीक हो रहा है और उनकी रिकवरी बेहद संतोषजनक बताई गई है।
डॉ. मिश्रा ने कहा कि किरण देव की मजबूत इच्छाशक्ति और लाखों कार्यकर्ताओं की शुभकामनाओं के चलते वे जल्द पूरी तरह स्वस्थ होकर रायपुर लौटेंगे और प्रदेश अध्यक्ष के दायित्व को फिर पूरी सक्रियता एवं ऊर्जा के साथ संभालेंगे। उनके शीघ्र लौटने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.